लुधियाना| म्युनिसिपल कर्मचारी दल द्वारा चेयरमैन विजय दानव के नेतृत्व में जोन-ए कार्यालय के बाहर भव्य सत्संग और नई नियुक्तियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विधायक मदन लाल बग्गा और निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भगवान वाल्मीकि जी की महिमा के बखान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और जोनल कमिश्नर गुरपाल सिंह भी उपस्थित रहे। संगठन का विस्तार करते हुए विजय दानव ने चौधरी यशपाल को अध्यक्ष, राजेंद्र हंस व देवराज असुर को वाइस चेयरमैन और आठ वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति की। चारों जोन की कमान क्रमशः सनी बालू (जोन-ए), सुरेश शैली (जोन-बी), पवनदीप लोहारा (जोन-सी) और विजय चौहान (जोन-डी) को सौंपी गई। इस अवसर पर विजय दानव ने निगम प्रशासन से मांग की कि लंबे समय से कार्यरत ओवरएज कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। कार्यक्रम के दौरान गायक हैप्पी राहत ने भजनों की प्रस्तुति दी और नए साल का कैलेंडर भी जारी किया गया।


