तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल, 5 पर केस दर्ज

लुधियाना | लुधियाना की साइकिल मार्केट में शुक्रवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। पीड़ित की मां सिंदो देवी ने पुलिस को बताया कि साहिल अपने दोस्त संदीप के साथ घर लौट रहा था। संदीप उसे छोड़ने के लिए साइकिल मार्केट तक आया था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक साहिल पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से किए गए हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संदीप ने तुरंत साहिल के परिजनों को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने सिंदो देवी की शिकायत पर गिल चौक निवासी करण, अंबेडकर नगर निवासी काकू और सागर सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *