अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 26वें प्रांत अधिवेशन में रांची के सत्यम मिश्रा को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्ययोजना और छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


