झारखंड चैंबर आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और सदस्यों के व्यवसाय को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन करने जा रहा है। इसमें चैंबर के सदस्य आपस में अपने-अपने व्यवसाय की संक्षिप्त जानकारी साझा करेंगे और अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। पहली बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग 5 जनवरी को आयोजित है।


