आईआईएम रांची में शुक्रवार को एग्जीक्यूटिव पीएचडी बैच-2025 का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए शुरू किया गया है। उद्घाटन सत्र में डॉक्ट्रेट कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. मनीष बंसल ने नए शोधार्थियों का स्वागत किया। बताया कि इस बैच में बैंकिंग, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों और नियामक संस्थाओं से जुड़े अनुभवी पेशेवर शामिल हैं। उन्होंने शोधार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में 2022 बैच के शोधार्थी अखिल शर्मा और शिखर दुआ ने अपने अनुभव साझा किए। आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने संस्थान की मजबूत शोध संस्कृति और वैश्विक नेटवर्क की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रो. विकास कुमार ने पीएचडी को परिवर्तनकारी अनुभव बताते हुए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को कहा।


