आगामी 5 जनवरी को मोरहाबादी मैदान से लोकभवन तक मनरेगा योजना को खत्म करने के खिलाफ में प्रदेश कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिला के ओबीसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष अभिलाष साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को जूम मीटिंग हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदल कर ग्रामीण मजदूरों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस ने जोरदार तरीके से पूरे देश में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।


