कांग्रेस की तर्ज पर अब झामुमो के मंत्री भी अब जनता दरबार का आयोजन करेंगे। झामुमो कोटे के पांच मंत्री नए साल में एक-एक करके पार्टी ऑफिस में जनता दरबार लगाएंगे। इसकी औपचारिक शुरुआत जनवरी या फरवरी में होगी। इसके जरिए मंत्री अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि मंत्री के जनता दरबार के लिए पार्टी स्तर पर रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।


