जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने शहर में शुक्रवार को रोज ऐट रोड कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को गुलाब फूल दिया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाहन सवारों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक करना है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले को सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। वहीं कार सवार को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान वाहन सवारों को यह भी चेतावनी दी गई कि अगली बार से ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़े जाते हैं तो एमवी एक्ट के तहत चालान काटा जाएगा। इस दौरान रोड सेफ्टी एनालिस्ट गौरव कुमार और तकनीकी सहायक अभय कुमार मौके पर मौजूद थे।


