कोंडागांव में मोर सुआद दीदी की रसोई का शुभारंभ

कोण्डागांव| कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को दीदी की रसोई पहल के तहत ‘मोर सुआद’ का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित रहीं। शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि घर, परिवार की जिम्मेदारियों के साथ बाहर निकलकर कार्य करना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमारी बहनें इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दीदी की रसोई की सराहना करते हुए कहा कि यहां लोगों को पारंपरिक संस्कृति की झलक के साथ घर जैसा स्वाद मिलेगा। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने नवाचार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भविष्य में यहां सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण के साथ-साथ घर के स्वाद का अनुभव प्राप्त हो सके। पारंपरिक शिल्पकला एवं बस्तर की समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित ‘मोर सुआद- दीदी की रसोई’ का संचालन लक्ष्मी स्वसहायता समूह, पलारी द्वारा किया जा रहा है। मोर सुआद केन्द्र में ताजी सब्जियों के विक्रय के साथ-साथ बस्तर की संस्कृति पर आधारित पारंपरिक शिल्प एवं हस्तकला उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *