धान खरीदी केंद्र से नहीं हो रहा धान का उठाव, प्रभारी परेशान

भास्कर न्यूज | देवरी-चांपा सेवा सहकारी समिति मर्यादित कड़ारी में संचालित धान खरीदी केंद्र से समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण केंद्र प्रभारी की परेशानी बढ़ गई है। केंद्र प्रभारी अनमोल सिंह ठाकुर ने बताया कि 12 दिसंबर से 30 दिसंबर तक की अवधि के लिए धान उठाव का डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) पहले ही जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को एक वाहन के माध्यम से धान का उठाव किया गया था, लेकिन इसके बाद बीते 18 दिनों में एक भी वाहन केंद्र तक नहीं पहुंचा। कड़ारी धान खरीदी केंद्र से लगभग 8 हजार बोरियों के उठाव का डीओ जारी होने के बावजूद अब तक धान का परिवहन नहीं हो पाया है। धान खुले में रखे होने के कारण वह लगातार सूख रहा है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *