जिले में दो जगह खुलेगा ड्राइविंग स्कूल, वाहन फिटनेस सेंटर भी बनेगा

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पहल होने जा रही है। जिले में जल्द ही दो मोटर ड्राइविंग स्कूल खोले जाएंगे। इससे वाहन चालकों को व्यवस्थित और सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग मिलेगी। केन्द्रीय परिवहन इंस्ट्रक्टर्स से इसकी मंजूरी मिल गई है। साल 2026 में जिले के दो जगहों पर ड्राइविंग स्कूल व आरटीओ कार्यालय में वाहन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे, ताकि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े, चालक प्रशिक्षण बेहतर हो और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। ड्राइविंग स्कूलों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स द्वारा यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी आसानी होगी। आरटीओ कार्यालय में वाहन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। गाड़ियों की फिटनेस जांच नहीं: जिले में परिवहन विभाग द्वारा 1 दिसंबर से वाहनों की फिटनेस जांच बंद कर दिया है। यहां वर्तमान में फिटनेस सेंटर नहीं है। भारी वाहन व माल वाहक वाहनों के फिटनेस जांच करवाने के लिए बिलासपुर जाना पड़ रहा है। वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिटनेस न होने पर वाहनों का परिवहन रुक गया है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 37 वें सड़क सुरक्षा माह में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया कि ड्राइविंग स्कूल को लेकर मंजूरी मिल गई है। परिवहन विभाग द्वारा चिह्नांकित दो जगहों पर ड्राइविंग स्कूल की शुरुआत होगी। मोटर ड्राइविंग स्कूल से ड्राइविंग ट्रेनिंग ले पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *