नेता जी फर्नीचर के कर्मचारी की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजन ने किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जांजगीर शहर के नेता जी फर्नीचर में पदस्थ मैनेजर करीब 15-20 दिन पहले दुकान में काम करते समय हादसे का शिकार हो गया। मैनेजर दुकान के अंदर ऊंचाई पर काम कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया। उसके पैर और कमर पर गंभीर चोट लगी। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल चांपा ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में जांजगीर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजन और भीम आर्मी के सदस्य नेता जी चौक के पास शव रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने दुकान संचालक पर लापरवाही बरतने और घायल कर्मचारी की मदद न करने का आरोप लगाया। खोखरा निवासी हरिचरण प्रधान नेता जी फर्नीचर दुकान का कर्मचारी था। करीब 20 दिन पहले वह दुकान में सीढ़ी पर कुछ सामान लेने चढ़ा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे कमर और पैर में चोटें लगीं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। दो अस्पताल में चला इलाज कहीं से भी नहीं मिली राहत हरिचरण को परिजन पहले चांपा के निजी अस्पताल ले गए, पर सुधार नहीं होने पर उसे जांजगीर के अस्पताल ले जाया गया। पैर का ऑपरेशन हुआ, पर स्थिति बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।परिजन और भीमा आर्मी के सदस्य शव लेकर दुकान के सामने पहुंचे और सड़क पर रख 20 लाख मुआवजा, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य मांगें करने लगे। संचालक पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया शव लेकर भीम आर्मी के सदस्य करीब 6 बजे नेता जी फर्नीचर के सामने पहुंचे। यहां उन्होंने संचालक पवन सिंघानिया पर आरोप लगाया कि कर्मचारी की हादसे व मौत की सूचना देने पर वे अस्पताल नहीं पहुंचे। मदद नहीं की। भीम सदस्यों ने संचालक के खिलाफ को मौके पर बुलाने व बात मुआवजे देने पत्नी को काम देने सहित अन्य मांग करते रहे। प्रशासन की टीम देती रही समझाइश, नहीं बनी बात प्रदर्शन से नेती चौक से कचहरी चौक जाने वाले शहर का एक हिस्सा जाम हो गया। सूचना पर सिटी सीएसपी योगिता खापर्डे, एसडीएम सुब्रत प्रधान, थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, तहसीलदार आरके मरावी सहित अन्य लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन की ओर से पहुंचे अफसरों ने संचालक से कई बार फोन से बात की पर बात नहीं बन रहीं थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *