पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

लुधियाना| हैबोवाल पुलिस ने अपर्णा मेहता की शिकायत पर उसके पति करण तलवार, सास अमिता रानी, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और स्त्रीधन हड़पने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। अपर्णा का विवाह दिसंबर 2023 में हुआ था, जिसमें उसके पिता ने करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही उसे कम दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसकी सास ने सारा ‘स्त्रीधन’ अपने कब्जे में ले लिया और मांगने पर लौटाने से इनकार कर दिया। हद तो तब हो गई जब गर्भावस्था के दौरान पति उसे मायके छोड़ गया और वापस नहीं आया। अगस्त 2024 में बेटे के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष ने बच्चे की सुध नहीं ली। केवल अधिक दहेज की लालच में विवाहिता और उसके मासूम बच्चे को बेघर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *