भास्कर न्यूज | लुधियाना विकास नगर स्थित श्री गीता मंदिर में नव वर्ष के आगमन पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी प्रकाशानंद के सान्निध्य में मां बगलामुखी हवन आध्यात्मिक प्रवचन और ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर ऊषा माता का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्वान ब्राह्मणों की तरफ से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां बगलामुखी का हवन संपन्न हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। पं. मंगलानंद ने पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से शत्रुओं का नाश होता है और असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी प्रकाशानंद ने ब्रह्मलीन ऊषा माता के मंदिर के विकास में योगदान को याद किया।


