जी राम जी योजना पर आप व कांग्रेस भ्रम फैला रही

लुधियाना। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व आईएएस और भाजपा नेता एसआर लदड़ ने ‘जी राम जी’ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की उपस्थिति में लदड़ ने कहा कि विपक्षी दल इस योजना के खिलाफ जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा द्वारा संसद के अधिनियम के विरुद्ध पारित प्रस्ताव का कोई संवैधानिक आधार नहीं होता। लदड़ ने आंकड़ों के साथ बताया कि योजना के तहत 1,51,000 करोड़ रुपये से अधिक का केंद्रीय आवंटन है, जो पहले से अधिक है। इस योजना के अंतर्गत अब 100 के बजाय 125 दिन का काम सुनिश्चित किया गया है और काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जियो टैगिंग, डिजिटल हाजिरी और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी पारदर्शी व्यवस्थाओं से फर्जीवाड़े और नकली मस्टर रोल पर लगाम लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *