नया साल-5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए:वैष्णो देवी मंदिर में भीड़ बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन बंद; अयोध्या में 5 लाख भक्तों ने दर्शन किए

नए साल पर देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंची। मथुरा और अयोध्या में बांके-बिहार मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ रही। अयोध्या में गुरुवार को शाम 5 बजे तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने लोगों से 5 जनवरी तक दर्शन के लिए न आने की अपील की है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में काफी भीड़ रही। उपकप्तान स्मृति मंधाना समेत महिला क्रिकेट टीम की कुछ सदस्य भी यहां दर्शन करने पहुंची। जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने वालों की बहुत भीड़ रही। अव्यवस्था से बचने के लिए वैष्णो देवी मंदिर श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन रोक दिए हैं। देशभर से साल 2026 के पहले सूर्योदय की तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने X पोस्ट में लिखा- 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥ देशभर में नए साल जश्न की 12 फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *