चंपावती पथ का हुआ लोकार्पण, क्षेत्र के विकास को मिलेगी दिशा

भास्कर संवाददाता| बीनागंज नगर परिषद चांचौड़ा–बीनागंज क्षेत्र में चंपावती पथ का लोकार्पण हुआ। यह मार्ग नगर में यातायात को आसान बनाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन मीना, जिलामंत्री श्रीकृष्ण सोनी, वार्ड पार्षद सुधा राजावत, विधायक प्रतिनिधि प्रद्युमन मीना (कीताखेड़ी), वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश खंडेलवाल, रणधीर सिंह लोधी, विधायक प्रतिनिधि नंदू सेनी, पूर्व मंडल महामंत्री सीताराम गुर्जर, ओमवली, सूरज पालीवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सरकार और नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से चांचौड़ा–बीनागंज क्षेत्र को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। चंपावती पथ का लोकार्पण इस विकास यात्रा का अहम पड़ाव है। इस आयोजन की सफलता के लिए नगर परिषद, प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। विकास ही प्राथमिकता है, जनकल्याण ही संकल्प।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *