तहसील से लगे गांवों में असहायों के लिए 200 कंबलों का वितरण किया

भास्कर संवाददाता|गुना कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सेव दा ह्यूमिनिटी द्वारा बमोरी तहसील के ग्राम बांसखेड़ा और ऐंदबाड़ा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीती शाम संस्था के सदस्यों ने दोनों गांवों की गरीब बस्तियों में पहुंचकर 200 से अधिक गर्म कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उप संचालक कृषि उद्यानिकी गुना कृष्ण पाल सिंह, झागर चौकी प्रभारी अनिल कदम, राघवेंद्र शर्मा और पवन शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्था के कार्यकर्ता ऐंदबाड़ा की गरीब बस्ती में पहुंचे और घर-घर जाकर कंबल बांटे। कंबल पाकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दी। संस्था के इस मानवीय प्रयास से गरीब परिवारों को ठंड से राहत मिली। ग्रामीणों ने संस्था सदस्यों को आशीर्वाद दिया और उनके कार्य की सराहना की। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के लिए इस तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। इस सेवा अभियान में ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग रहा। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में संस्था सदस्य रहे मौजूद कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सेव दा ह्यूमिनिटी संस्था के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। संस्था की ओर से दिलीप किरार, शिवराज किरार, कैलाश किरार, ओमप्रकाश किरार, सतीश किरार, आनंद किरार, कल्लू गोपाल किरार, विनोद किरार, राजेश किरार, ब्रजेश किरार, धर्मेंद्र किरार, राजवीर किरार, रिंकेश किरार, रामनिवास किरार, लखन किरार, गोविंद किरार, नैतिक किरार और अमित तिवारी ने सेवा कार्य में योगदान दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी कंबल वितरण में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *