जालंधर| जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की ओर से 50 जरूरतमंद महिलाओं को शॉल, टोपियां, जुराबें और दस्ताने जैन स्थानक गुड़ मंडी में वितरित किए गए। कुशल वक्ता पूज्य गुरुदेव मुकेश मुनि महाराज ने मंगल पाठ की कृपा कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रधान मुस्कान जैन, लक्षित जैन, नीलू जैन, विनीत जैन, सीमा जैन, सुमित जैन, सुनील जैन, नरेश जैन, करन जैन, सुमीत जैन समेत अन्य मौजूद रहे।


