सफेद रजनीगंधा, गुलदावरी के फूलों से प्रभु का शृंगार किया

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में नए साल के उपलक्ष्य में श्री सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या करवाई गई। विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि भक्तों ने प्रभु ने प्रभु का इंग्लिश गुलाब, सफेद रजनी गंधा, गुलदावरी, आर्केड व अन्य फूलों से हार-शृंगार किया गया। इसके अलावा 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। इस मौके पर मंदिर परिसर में गौरव थापर ने श्री सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, तेरे जैसा राम भक्त हुआ न होगा मतवाला…, आजा श्याम तेरा है इंतजार…, राम का नाम बड़ा राम का काम बड़ा… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। यहां स्वीटाराम, अमित जगोता, मनोज बाहरी, सोनू, हनी जोशी, पवन कोछड़, दविंदर गांधी, सूरज जैन, राजेश मेहता, राहुल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *