ध्यानपुर कलेर में पशुओं का चेकअप कैंप लगाया

अमृतसर| कस्बा रईया के नजदीकी गांव ध्यानपुर कलेर में स्थित मंदिर श्री रामवाड़ा में चल रही गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के चेकअप एवं रोग रोकथाम का शिविर लगाया गया। शिविर में विभाग के विशेषज्ञों ने पशुओं की जांच की और आवश्यकता के अनुसार गौशाला को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर डॉ. सुखमनप्रीत कौर और डॉ. रितु वर्मा, मनप्रीत सिंह, प्रिंस कुमार और दीप कंवर सिंह, सुरिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, नरिंदर कुमार, जतिंदर कुमार, भावुक कोंडल, सतिंदर सिंह, राम, बलराज बदेशा आदि उपस्थित थे। इस दौरान प्रधान सुरिंदर कुमार ने विभाग और गौ सेवा कमीशन का धन्यवाद किया तथा स्थानीय जनता से गौशाला में सेवा करने की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *