अन्नपूर्णा मुहिम में दृष्टिहीन युवक का कराया इलाज, राहत सामग्री भी दी गई

भास्कर न्यूज | बालोद डौंडी ब्लाक के ग्राम खुर्सीटिकुर में संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने बुजुर्ग, असहाय और दिव्यांग परिवार को राहत सामग्री दी। खुर्सीटिकुर की बुधियारीन बाई विश्वकर्मा (75 वर्ष) परिवार की मुखिया हैं। बढ़ती उम्र और अस्वस्थता के कारण वे काम करने में असमर्थ हैं। परिवार की जिम्मेदारी उनके भतीजे गौतम विश्वकर्मा (35 वर्ष) पर है, जो गंभीर शुगर रोग के कारण दृष्टिहीन हो गए। परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। परिवार में गौतम की भतीजी दामिनी विश्वकर्मा (13 वर्ष) भी हैं, जो सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। जीवनयापन के लिए केवल शासन से मिलने वाला 35 किलो चावल और महतारी वंदना योजना की 1000 की राशि ही सहारा है। ऐसे कठिन समय में संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने परिवार को राशन किट, बुधियारीन बाई के लिए स्वेटर और टोपी दी। गौतम विश्वकर्मा की दोनों आंखों का ऑपरेशन भी कराया गया, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार हुआ। दामिनी की पढ़ाई के लिए स्कूल एडमिशन, पुस्तकें और अन्य आवश्यक व्यवस्था भी अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से पूरी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *