हसदा की दिव्या सार्वा का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन

पलारी| ग्राम हसदा की बेटी दिव्या सार्वा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से ग्राम हसदा सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। सामान्य परिवार से आने वाली दिव्या सार्वा ने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से प्राप्त की है। ग्रामीणों ने कहा कि दिव्या की सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। दिव्या सार्वा ने धमतरी जिला में अपने पद का भार ग्रहण कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *