रिटायर्ड प्राचार्य पति की उंगली को दांत से काटा, बेटे को पीटा

भास्कर न्यूज | बालोद नए साल के पहले दिन गुरुवार को जिला मुख्यालय के कुंदरूपारा आमाबगीचा में निवासरत रिटायर्ड प्राचार्य के हाथ की उंगली को उनकी दूसरी पत्नी ने दांत से काट दिया। सौतेले बेटे, बहू से भी मारपीट की। बालोद थाने में परमिला बाई के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अमर सिंह कौशिक (64) ने जानकारी दी है कि एक जनवरी को सुबह 9 बजे पत्नी परमिला (52 वर्ष) से आलमारी खोलने के लिए चाबी मांगा तो वह दाहिने हाथ की उंगली को दांत से काट दिया। पत्नी का निधन अप्रैल 2022 में होने के बाद परमिला के साथ डेढ साल पहले कोर्ट मैरिज किया हूं। पत्नी, बेटा, बहू, दो नाती नतनीन के साथ एक ही मकान में निवासरत हैं। 31 दिसंबर को शौचालय की रिपेरिंग करने मजदूर बुलाए थे। बच्चे मोबाइल चला रहे थे। आवाज ज्यादा आने की बात कहकर पत्नी गुस्‍सा होकर घर से कहीं चली गई थी। शाम 7.30 बजे घर आने के बाद पूछताछ करने पर विवाद करने लगी। बेटा, बहू से गाली गलौज की। समझाइश देने पर परमिला ने बहू का गला दबाकर मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *