दो बाइक में टक्कर, दो की मौत, 5 साल का बच्चा घायल

भास्कर न्यूज | डौंडी शुक्रवार को ग्राम घोटिया में पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पल्लेकसा निवासी नागेश भूआर्य (22 वर्ष) अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक में सवार होकर पेंड्री गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम मडियाकट्टा निवासी हेमलाल नुरूटी (45 वर्ष) अपने बच्चों को बाइक पर बिठाकर घोटिया के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए जा रहे थे। घोटिया पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि नागेश भूआर्य मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेमलाल नुरूटी को प्राथमिक उपचार के बाद दल्लीराजहरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में हेमलाल नुरूटी के 5 वर्षीय बेटे को भी चोटें आईं। उसका इलाज दल्लीराजहरा अस्पताल में जारी है। पुलिस ने कहा कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *