हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को सुबह 8 बजे एनएच 30 चिटौद ढाबा के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं तीन लोग सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होने के बाद बाइक के अलावा पेड़ से टकराई। घटना के बाद घायल राइस मिल के कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों से भरी बस पुरूर से धमतरी की ओर जा रहा था। इस दौरान चिटौद ढाबा के पास हादसा हुआ। वहीं शाम 4 बजे नेशनल हाईवे 930 गुरूर मुख्य मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से ड्राइवर सहित तीन लोग बाल-बाल बचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *