तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गंभीर, इलाज जारी

भास्कर न्यूज | महादेवडांड बगीचा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब गोटमहुआ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक फेंकते हुए गिर पड़े। टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के समय बाइक पर सवार तीनों युवक घुघरी गांव के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी निजी साधनों से घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार सरईपानी से आ रही थी, और उसकी गति अत्यधिक तेज थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि प्रतीक सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को उपचार के लिए भेजा। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थितियों का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *