आम दिनों की तरह आज भी मौसम साफ है, पंजाब और चंडीगढ़ के अंदरूनी क्षेत्रों में धुंध भी नहीं है और जबकि बाहर हाईवे पर हलकी धुंध छाई हुई है। आज भी हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि पिछले कई दिन में धूप पूरी तरह से नहीं खिली है। पहाड़ों में हा रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और इससे ठिठुरन है। जो आने वाले दिनों में भी इसी तरह रहेगी। हवाओं की वजह से ही दिन और रात का तापमान लगातार कम हो रहा है। दिन व रात के तापमान में अभी भी बड़ा अंतर जनवरी शुरू होने को है मगर सर्दी अभी भी पिछले मौसमों के हिसाब से नहीं पड़ी है। अभी भी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में आंका गया है, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एसबीएस नगर में आंका गया है। जिससे साफ है कि अभी भी दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क है। पांच बड़े शहरों का तापमान


