गुना में हत्या के प्रयास के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार:नौ लोगों ने तीन को घेरकर की थी मारपीट; लाठी, फरसे, कुल्हाड़ी से फोड़ दिए थे सिर

गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में पुलिस ने तीन साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुरानी रंजिश के चलते इन्होंने फरसे और कुल्हाड़ी से एक परिवार पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। राघौगढ़ पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2022 को ग्राम गौमुख निवासी दिनेश यादव (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गांव के ही हरतुम, धर्मवीर, हरिओम, राजवीर, पर्वत सिंह, पहलवान सिंह, वीरभान, गीता बाई और भुरिया बाई ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया था। आरोपियों ने एक राय होकर उसके पिता तेज सिंह और मां सावित्री बाई के साथ गाली-गलौज की और लाठी, फरसे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। जांच के बाद बढ़ा दी थी हत्या के प्रयास की धारा
पुलिस ने शुरुआत में मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन विवेचना और चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में बलवा और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ दी गईं। इस केस में कुल 9 लोग नामजद थे। इनमें से 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि 4 आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने ऐसे की घेराबंदी
एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी आनंद राय और जंजाली चौकी प्रभारी एसआई अभिषेक तिवारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पर्वत सिंह (64), पहलवान सिंह (50), भुरिया बाई और गीता बाई (60) शामिल हैं। ये सभी ग्राम गौमुख के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *