इंदौर के तेजाजी नगर में दो कारों की टक्कर:हार्ट की जांच कराने आए बुजुर्ग की मौत, तीन घायल; उज्जैन के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार (29 दिसंबर 2025) सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सनावद की कार में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार हादसे में सनावद निवासी भैयालाल उर्फ भल्ला जी पुत्र लक्ष्मण की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा उज्जैन की कार के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार नंबर MP43-CB-3176 के ड्राइवर अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। दूसरी कार MP09-ZS-9317 के ड्राइवर अरबाज के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। अरबाज ने बताया कि उज्जैन की कार के ड्राइवर ने अचानक सामने आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पवन पुत्र राधेश्याम, चेतराम पुत्र हीरालाल और अरबाज को चोटें आईं। भल्ला जी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट की जांच कराने इंदौर आ रहे थे पुलिस के अनुसार भल्ला जी 29 दिसंबर को अपने परिजनों के साथ हार्ट की जांच कराने इंदौर आ रहे थे। हादसे के बाद वह कार में फंस गए थे और काफी देर बाद सभी को बाहर निकालकर मदद मिल सकी। उज्जैन की कार में सवार थे मुंबई के दंपति बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर अमन की कार में मुंबई का एक दंपति भी सवार था, जो छुट्टियों के चलते उज्जैन और ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आया था। हादसे के बाद दोनों कारों को तेजाजी नगर पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *