सड़क सुरक्षा को ले बोकारो में रोको-टोको अभियान शुरू

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो शहर के एलआईसी मोड़, सेक्टर-5 हटिया चौक सहित शहर के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर जिला सड़क सुरक्षा सदस्यों की ओर से रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बाइक चालकों को रोककर हेलमेट व कागजात लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन आदि की जांच की। इस दौरान पुलिस व समिति के सदस्यों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों को समझाया गया और उनसे जागरुकता फैलाने की अपील की। वहीं कुछ वाहन चालकों, जो हेलमेट नहीं पहने थे, को गुलाब का फूल व कुछ चालकों को माला पहनाकर जागरूक किया गया। बताया गया कि आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी दिया गया कि रोको-टोको अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *