रायसेन में कोल्ड डे, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री:25 दिन से रात का पारा 10° से नीचे; ठंडी हवाओं से फिर बढ़ेगी सर्दी

रायसेन में शनिवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर के साथ ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रही। कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायसेन में पिछले 25 दिनों से रात का न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन पहले बढ़ा था पारा, फिर आई गिरावट दो दिन पहले आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। पश्चिमी विक्षोभ से बदला हवाओं का पैटर्न मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अस्थायी बढ़ोतरी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का पैटर्न बदला और ऊपरी वातावरण में नमी व बादलों के कारण धरती की गर्मी बाहर नहीं निकल पाई। आगे फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में ठंड फिर तेज हो सकती है। सुबह घना कोहरा, शीतलहर और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *