बेटी से मिलने उसके ससुराल जा रहे होमगार्ड जवान को बीच रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। बाइक रोकते ही वे सड़क पर ही गिर गए। गुजर रहे लोगों ने उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा गांव के पास करीब 10 बजे हुई। कच्चे रास्ते पर तबीयत बिगड़ी, बाइक खड़ी करते ही गिर पड़े
भाद्राजून थाना अधिकारी लालाराम ने बताया- पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के मानपुरी भाकरी निवासी अर्जुनलाल(46) पुत्र जस्साराम सरगरा शुक्रवार को बाइक पर बेटी मधु के ससुराल जा रहे थे। मधु का ससुराल जालोर जिले के बाला गांव में है। भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा गांव के पास कच्चे रास्ते पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बाइक रोक कर खड़ी, जिसके बाद वे गिर गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इलाज के लिए भाद्राजून हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी बॉडी में कोई गंभीर चोट नहीं आई। परिजनों का कहना है कि उनका पहले से हार्ट का इलाज चल रहा था। संभवत: हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है। हालांकि मौत का पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आ पाएगा। बेटा बोला- हमें आभास होता तो जाने नहीं देते
अर्जुनलाल होमगार्ड जवान थे। साथ ही समाज सेवा के कामों में भी आगे रहते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन और परिचित भाद्राजून हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक अर्जुन के परिवार में चार बच्चे है। सबसे बड़े बेटे का नाम अक्षय है। छोटे बेटे का नाम गजेन्द्र, फिर मधु और ममता दो बेटियां है। मृतक के बेटे अक्षय ने बताया- सामाजिक कार्यक्रम में और बहन मधु से मिलने के लिए पापा सुबह घर से बाइक लेकर निकले थे। ऐसा हादसा होगा तो हम उन्हें जाने ही नहीं देते। हार्ट को लेकर पापा का इलाज भी चल रहा था। पढ़ें हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबर भी… मां को मुखाग्नि देते समय बेटे को आया हार्ट अटैक:बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में मौत, जलदाय विभाग से रिटायर हुए थे सेना के जवान की ट्रेनिंग के समय हार्ट-अटैक से मौत:5 दिन पहले छुट्टी से लौटे थे, बेटे को गोद में लिए पत्नी पार्थिव देह को दुलारती रही ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:रात को खाना खाकर सोए थे, पत्नी सुबह जगाने गई तो नहीं उठे


