सतना में बकरी घुसने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:सिर और पेट में घाव; सगे भाई समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सतना की कोलगवां पुलिस ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह घटना खेत में बकरी घुस जाने के विवाद को लेकर हुई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि यह घटना 31 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे हुई। माधवगढ़ के चिकान मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय मोनू पुत्र श्यामलाल चिकवा कब्रिस्तान की तरफ अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक बकरी भागकर छिपाहटी मोहल्ला, माधवगढ़ निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद सादिक के खेत में घुस गई। कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया बकरी के खेत में घुसने से नाराज मोहम्मद साजिद और उसके 30 वर्षीय भाई मोहम्मद साबिर उर्फ बाबू ने मोनू को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी से मोनू पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। मोनू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ा घायल मोनू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर कर दिया गया। मोनू के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 296(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *