हिमाचल में सिंगर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दंपत्ति की मौत:एक व्यक्ति घायल, मृतक हरि सिंह भाजपा SC मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे

हिमाचल प्रदेश में चंबा-तीसा सड़क पर आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, गाड़ी चुराह से चंबा की ओर आ रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे। यह हादसा इंट नाला के पास पेश आया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक की पहचान हरि सिंह पुत्र देविया गांव कुहोग चुराह चंबा और शिव देई उर्फ कमलो पत्नी हरि सिंह के रूप में हुई है। घायल सिंगर जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल गांव कुंडी चुराह चंबा का इलाज मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। हरि सिंह जिला चंबा भाजपा SC मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *