बुरहानपुर के बुधवारा में पानी-ड्रेनेज की लाइन साथ में:इंदौर जैसी घटना का डर, 4 माह से सड़क खुदी; बोतलबंद पानी पीने को मजबूर

बुरहानपुर शहर के बुधवारा क्षेत्र में पीने के पानी की पाइपलाइन और ड्रेनेज लाइन एक ही गड्ढे से गुजर रही हैं। सड़क का काम अधूरा पड़ा है और हाल ही में इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद स्थानीय रहवासियों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि वे पिछले चार महीनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पाइपलाइन अलग नहीं की गई, तो बुरहानपुर में भी इंदौर जैसी घटना हो सकती है। रहवासियों ने नगर निगम और संबंधित निजी कंपनी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एक ही गड्ढे से गुजर रही दोनों लाइनें क्षेत्र के रहवासी दिनेश तापड़िया ने बताया कि ड्रेनेज और पीने के पानी की पाइपलाइन एक साथ बिछी हुई हैं। लाइन देखकर हमेशा डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि चार माह से खुदाई कर छोड़ दी गई है, लीकेज ठीक किया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही समस्या सामने आ जाती है। सड़क खुदी, घर तक पहुंचना मुश्किल डॉ. महमूद ने बताया कि सड़क खुदी होने के कारण उनके घर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि काम अधूरा छोड़ दिया जाता है। कभी पत्थर डाल दिए जाते हैं, तो कभी अस्थायी भराव कर दिया जाता है। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। पीने का पानी नहीं, बोतलबंद पानी का सहारा डॉ. महमूद ने बताया कि सप्लाई का पानी पीने लायक नहीं है, इसलिए उन्हें मजबूरी में बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने ड्रेनेज और पानी की पाइपलाइन को पूरी तरह अलग करने की मांग की है। कंपनी बोली- ट्रैक्टर-ट्रॉली से होता है लीकेज लीकेज सुधार के लिए मौके पर पहुंचे निजी कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सड़क से भारी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने के कारण पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी और सुधार कार्य किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *