भोपाल में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी:अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में तेज रफ्तार अल्ट्रोज कार ने सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। जबकि हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का है। नरेश यादव (36) पिता शंकर यादव निवासी बैरागढ़ गांव सीएनजी ऑटो का चालक था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा था। तभी बैरागढ़ में रोड पर सीहोर तरफ से आ रही एक कर में उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना आकाश गार्डन के सामने की है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *