अंबागढ़ चौकी| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कौड़ीकसा व देववाड़वी मंडल ने 31 दिसंबर को ग्राम भंडारीटोला में हिन्दू सम्मेलन किया मंडल पालक तुकेश पटेल ने बताया कि सुबह 10 बजे मां शीतला मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम अरजकुंड रामायण मंडली ने भजन व स्थानीय शालेय बच्चों ने विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अरजकुंड स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। प्रमुख वक्ता अभय बाजपेयी, अनिल श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, गीता कुंजाम ने समसामयिक विषय पर प्रेरणास्पद व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में देववाड़वी मंडल पालक ताम्रध्वज सिन्हा, संयोजक लक्ष्मण देवांगन, रामकुमार छेदईया, झनक सोनवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू, दिगंबर शांडिल्य, शत्रुघ्न चुरेंद्र, पारस मांडवी, किशोर, आनंद, मनोज कोरटिया, लक्ष्मी कुल्हारा,अर्जुन दास साहू, योगेन्द्र उपस्थित थे।


