शाजापुर के टुकरना बायपास पर नेशनल हाईवे-52 से लगी ग्राम बरवाल में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 117/2 पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हटाया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। जानकारी के अनुसार, लगभग छह महीने पहले एक व्यक्ति ने इस भूमि पर गुमटी लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की ओर से संबंधित व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर शनिवार को संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए कब्जाधारी ने अधिकारियों की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाने की धमकी भी दी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। नायब तहसीलदार नाहिदा अंजुम ने बताया कि ग्राम बरवाल में सर्वे क्रमांक 117/2 हाईवे से लगी सरकारी जमीन है। इस पर छह महीने पहले अवैध अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि अनावेदक की ओर से अतिक्रमण हटाने का विरोध किया गया था, लेकिन उसके की ओर से जहरीला पदार्थ नहीं खाया गया।


