इंदौर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर:सुबह आने और जाने वाली 16 से ज्यादा उड़ानें घंटों लेट, 3 घंटे बाद उतरा पहला विमान

इंदौर में आज सुबह से घना कोहरा छाया रहा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर से जुड़े हवाई यातायात पर पड़ा। इंदौर में जहां 6.40 बजे से विमानों का उतरना शुरू हो जाता है, वहीं आज घने कोहरे के कारण पहला विमान 9.30 बजे उतर पाया। उड़ानों के आने में देरी होने से जाने वाली भी उड़ानें लेट रहीं। कोहरे के कारण 16 से ज्यादा फ्लाइट दो से तीन घंटे देरी से संचालित हुई। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह आमतौर पर जहां दृश्यता तीन से पांच किलोमीटर तक होती है, वहीं आज घने कोहरे के कारण यह घटकर 100 मीटर तक जा पहुंची। कोहरा इतना घना था कि सुबह भी सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे थे और कुछ ही दूरी पर स्थित चीज नजर नहीं आ रही थी। घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने भी यहां आने वाली उड़ानों को पहले ही सूचित कर दिया था, जिसके चलते ज्यादातर उड़ानें देरी से ही अन्य शहरों से रवाना हुईं। इंदौर आने वाली उड़ानों के लेट होने के कारण इनकी वापसी की सभी उड़ानें भी लेट रहीं। वहीं जो विमान रात को ही इंदौर पहुंच गए थे उनका डिपार्चर भी तय समय से देरी से ही हुआ। इसके कारण आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो ने आज निरस्त की नासिक की उड़ान इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ानों को निरस्त किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इंडिगो एयरलाइंस ने नासिक की उड़ान को निरस्त किया है। यह फ्लाइट (6ई-7109) इंदौर से दोपहर 1.30 बजे नासिक जाती है और शाम 4.15 बजे नासिक से वापस इंदौर आती है। निरस्त किए जाने के कारण इस फ्लाइट में बुकिंग कर चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कंपनी द्वारा यात्रियों को रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया गया है। इंडिगो ने कल भी नासिक सहित कुल 8 उड़ानों को निरस्त किया था। यह उड़ानें हुई लेट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *