इंदौर में 6 बच्चों की मां को दिया तीन तलाक:पत्नी ने पुलिस को बताया- चरित्र को लेकर करता था शंका, घर से भी निकाला

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक के मामले में FIR की है। पीड़िता के शादी के बाद 6 बच्चे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति उसके चरित्र पर शक करता है। इसके चलते उसने मारपीट की और घर से निकाल दिया।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक 33 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति जाहिद पुत्र जरदार शाह निवासी तंजीम नगर के खिलाफ तीन तलाक और मारपीट के मामले में एफआईआर की गई है। महिला गृहणी है। दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। 24 दिसबंर की शाम जब महिला का भाई उनके घर पर था तो पति जाहिद का आना हुआ। उसने आते ही विवाद किया ओर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने लगा। इसके बाद भाई के सामने ही पति जाहिद ने कहां कि वह उसे तीन तलाक देता है। इसके बाद तीन बार तलाक कहकर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद भाई के साथ चली गई।
1 जनवरी को पति जाहिद अपने साले के घर पर पहुंचा। यहां पर पुरानी बातों को लेकर फिर से अपशब्द कहना शुरू कर दिए। उसने हथोड़ा उठा लिया और मारने के लिए आया। इस दौरान परिवार के लोगो ने महिला को बचा लिया। पति जाहिद ने इसके बाद धमकी दी कि कहीं बाहर दिखी तो हत्या कर देगा। पीड़िता शुक्रवार को अपने भाई के साथ थाने पहुंची और पति जाहिद पर एफआईआर दर्ज करवा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *