युवकों ने 190 का खाना खाया, 150 पेमेंट किया:40 रुपए और मांगने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी-संचालक को पीटा, CCTV आया सामने

मैहर जिले के अमरपाटन में एक फैमिली रेस्टोरेंट में महज 40 रुपए के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सतना रोड स्थित ‘ओम साई फैमिली रेस्टोरेंट’ में हुए इस झगड़े का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। रेस्टोरेंट चलाने वाले सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि 2 जनवरी को शिव तिवारी, आदर्श द्विवेदी, दुर्गेश सोनी और रौनक सिंह बघेल खाना खाने आए थे। उन्होंने डोसा, चाऊमीन और कॉफी का ऑर्डर दिया, जिसका कुल बिल 190 रुपए हुआ। आरोप है कि शिव तिवारी ने केवल 150 रुपए दिए और जब सचिन ने बाकी के 40 रुपए मांगे, तो चारों युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। कर्मचारी और संचालक को आई चोटें विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने संचालक सचिन और वहां खाना बनाने वाले कर्मचारी सूरज सेन के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में सचिन के सिर और हाथ की उंगली में चोट आई है, वहीं बीच-बचाव करने आए सूरज सेन की कलाई में मोच आई है। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के बाद शुक्रवार को रेस्टोरेंट संचालक ने अमरपाटन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज और मुलाहिजा (MLC) कराया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *