भिंड में दिन का पारा 16, रात का 6.3 डिग्री:कोहरा छटा, लेकिन बादलों और 10 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भिंड जिले में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। लगातार गिरते तापमान और बादलों ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी लोग ठंड से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। उत्तर दिशा से आ रही 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिस कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, पिछले दो दिनों से शहर में घना कोहरा था, लेकिन शनिवार सुबह कोहरा गायब रहा। इससे दृश्यता (विजिबिलिटी) सामान्य रही और लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद वातावरण में नमी का स्तर 85 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है, जिससे सर्दी का अहसास बना हुआ है। रोजाना 1 से 2 डिग्री गिर रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, भिंड में तापमान गिरने का मुख्य कारण उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाएं हैं। पहाड़ी इलाकों से आ रही ये हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। दिन के तापमान में रोजाना 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के चलते दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉक्टर बोले- सोते समय बच्चों के कमरे में हीटर न चलाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *