खैरथल राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर:साइबर सिक्योरिटी, रोड सेफ्टी की दी जानकारी, श्रमदान भी किया

खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन शनिवार को साइबर सिक्योरिटी और रोड सेफ्टी थीम पर केंद्रित रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों को इन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत गायन से हुई। इसके बाद अंजली और मुस्कान ने स्वयंसेवकों को योग एवं जुंबा का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र के दौरान पुलिस टीम से पुष्पेंद्र सिंह, कोयल और दीपिका ने युवाओं को साइबर सिक्योरिटी और रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के तरीके बताए और किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या स्कैम की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का महत्व भी समझाया। सांस्कृतिक सत्र में मुस्कान, कृष, साक्षी, नेहा, लक्ष्मी, कंचन, दिव्या, हीना और रिया ने साइबर सिक्योरिटी पर कविताएं व भाषण प्रस्तुत किए, जबकि नेहा और खुशी ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *