बुरहानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 ग्रामीण घायल:रहमानपुरा-नावरा के पास एक टर्निंग पर हुआ हादसा

बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर ग्राम रहमानपुरा के ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नावरा–रहमानपुरा मार्ग पर टर्निंग के पास पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। ट्रॉली में सवार थे 15 से अधिक ग्रामीण जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर रहमानपुरा गांव से करीब 15 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खकनार की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली रहमानपुरा-नावरा के पास एक टर्निंग पर पहुंची, संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद शुरू में पांच-छह लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई, लेकिन पुलिस ने पुष्टि की कि चार लोग ही घायल हुए हैं। मामूली चोटें आने की पुष्टि नावरा चौकी प्रभारी हेमेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी घायलों को केवल मामूली चोटें आई हैं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर घायलों को संभाला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ा हादसा टला गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। यदि ट्रॉली तेज रफ्तार में होती, तो हादसा बड़ा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर नावरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और मोड़ों पर विशेष सावधानी रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *