रूपनगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से फरार चल रहा था, पांच शहरों में छापेमारी कर पकड़ा

रूपनगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार रूपए का इनामी घोषित किया हुआ है। घटना नवंबर 2023 की है और आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। सीओ रूरल उमेश गौतम ने बताया कि नवम्बर 2023 में रूपनगढ़ थाने में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की अजमेर, पुष्कर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर में तलाश की। जिला पुलिस अधीक्षक ने जनवरी के पहले सप्ताह में आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सीओ ने बताया कि शनिवार को इस मामले में इनपुट मिला था। इस आधार पर पुलिस ने रूपनगढ़ के किला चौक में रहने वाले आरोपी मोनू पाराशर उर्फ गोनू उर्फ गोविन्द (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर वारदात में उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। इस कार्रवाई में एसएचओ सत्यवान सिंह, कॉन्स्टेबल विकास, प्रदीप, राजेश, घासीराम, राजकुमार, साइबर सेल के मुकेश, ग्रामीण वृत कार्यालय के रतन, पिन्टू कुमावत, अशोक शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *