बीकानेर की मुख्य नहर में एक महिला की लाश बरामद हुई है। बॉडी युवती की है, जिसके हाथ पर इंग्लिश में “मॉम-डेड” का टैटू बना है। पुलिस 2 दिनों से शव की शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस ने अब सोशल मीडिया समेत दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए भी युवती की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए है। मामला जिले के बज्जू थाना क्षेत्र का है। बज्जू थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना मिली थी कि आरडी 888 (बज्जू) की मुख्य आईजीएनपी नहर में एक महिला की लाश मिली है। सूचना पर बज्जू थाने से एसआई प्रेमसिंह आरडी 888 पहुंचे, जहां आईएनजीपी नहर की पुलिया के दूसरे पिलर के नीचे एक महिला का शव पानी में अटका हुआ था। मृतका की लाश पानी में रहने के कारण फुल चुका था, जिसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। बॉडी सड़ चुकी थी। गोताखोर की सहायता से बॉडी को नहर से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र करीब 25-30 वर्ष होना प्रतीत होता है। मृतका के गले में एक काले रंग का धागा आर्टिफिशियल चैन पीले रंग की और दोनों कानों में सफेद रंग के टॉप्स पहने है। जबकि बॉडी के बायें हाथ पर नीले रंग में अंग्रेजी में मॉम, डेड का टैटू बना हुआ है। शव करीब 10-12 दिन पुराना है। पहनावे से हरियाणा, पंजाब की महिला लग रही है। आशंका है कि महिला का शव इंदिरा गांधी नहर में बहकर बज्जू तक पहुंचा। हालांकि बॉडी को अज्ञात मानकर उपजिला अस्पताल बज्जू के मॉच्र्युरी में रखा गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर 9772254254 और मेल आईडी- shobajju@gmail.com जारी किया है, जिस पर महिला की पहचान संबंधी जानकारी दी जा सकती है।


