अवैध धान की हेराफेरी के मामले में पटवारी गिरफ्तार:UP से धान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने का आरोप, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध धान की हेराफेरी के मामले में एक पटवारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सनावल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटवारी संजय सोनी (32 वर्ष, निवासी सनावल) और राजेश कुमार (39 वर्ष, निवासी तालकेश्वरपुर) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दो आरोपी पहले ही न्यायिक रिमांड पर यह मामला पूर्व में दर्ज अपराध से जुड़ा है, जिसमें श्याम सुंदर गुप्ता और उसके भाई शिवम गुप्ता को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। जांच के दौरान, आरोपी श्याम सुंदर गुप्ता के मोबाइल की जांच में पटवारी संजय सोनी और राजेश कुमार की संलिप्तता सामने आई। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने श्याम सुंदर गुप्ता के साथ मिलकर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से धान लाकर छत्तीसगढ़ की खरीदी मंडियों में अलग-अलग किसानों के खातों का उपयोग कर बेचने और लाभ कमाने की बात स्वीकार की। इसके बाद, पटवारी संजय सोनी और राजेश कुमार को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *