25 फीट ऊंचाई से गिरी राड,बुजुर्ग के गले में धंसी:मौके पर मौत; साथी ने कहा- सब्जी लेने आते थे और रोज आकर यहीं बैठकर करते थे बात

जबलपुर के इलाहाबाद चौक पर शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग के गले में राड लगने से मौत हो गई। वे एक फ्लेक्स के नीचे बैठे थे। ऊपर मजदूर फ्लेक्स लगा रहे थे। तभी एक राड 25 फीट की ऊंचाई गिरी और उनके गले में धंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- आंखों के सामने चली गई जान प्रत्यक्षदर्शी रम्मू सिंह ने बताया कि हम चार लोग इलाहाबाद चौक पर बैठे थे। आपस में बात कर रहे थे, तभी फ्लेक्स लगाने के दौरान एक बड़ी राड 25 फीट ऊंचे फ्लेक्स के स्टैंड से गिर गई। वह सीधे हमारे साथी किशन कुमार रजक (64) को जा लगी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हम लोग रोज ही सब्जी लेने के लिए यहां पर आते थे। आज भी हर दिन की तरह बैठे हुए थे। ऊपर फ्लेक्स बांध रहे थे, उसी दौरान राड छूटने से यह हादसा हुआ है। किशन कुमार की मौत हमारी आंखों के सामने हो गई। सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI शैलेंद्र सिंह ने बताया- जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। किशन कुमार रजक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ्लेक्स लगाने वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। इसलिए लगाए जा रहे फ्लेक्स दरअसल, 19 जनवरी को जबलपुर के द रायल हेरिटेज पब्लिक स्कूल समाधि रोड पर श्री विंध्य सांस्कृतिक मंच का कार्यक्रम होना है। जिसमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसी के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *