किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या:देवास में बदमाशों ने पहले सीने में चाकू घोंपा, फिर किया फायर

देवास में शनिवार दोपहर को एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे ऑटो डीलर के ऑफिस में बुलाया। जहां पहले उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की कुम्हार गली की है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक व्यापारी का नाम आनंद उर्फ छोटू (उम्र 30 वर्ष) है। अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में चाकू घोंपा, इसके बाद पेट में फायर कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. कमल किशोर प्रजापति के अनुसार, मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान के साथ पेट में गोली का घाव भी पाया गया। किराना दुकान चलाता था आनंद
मृतक आनंद की भेरुगढ़ में किराना दुकान है। वह विवाहित है, उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक के एक बड़े भाई पंकज का कुछ वर्षों पहले शालिनी रोड पर मर्डर हुआ था। आनंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को अपने घर से आनंद कुम्हार गली में स्थित रूपेश कहार नाम के व्यक्ति के ऑटो डीलर ऑफिस पर पहुंचा था। वहीं लेनदेन को लेकर इसका रूपेश व उसके अन्य साथियों से विवाद हुआ था। जिसमें उसकी हत्या कर दी गई। बड़े भाई को बताए हमलावरों के नाम
आनंद के बड़े भाई प्रभु कहार ने बताया कि घटना के बाद मुझे फोन आया था। मैं मौके पर पहुंचा और भाई को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने रास्ते में बताया था कि रुपेश ने गोली मारी थी। सोनू सहित अन्य तीन चार लोगों ने तलवार व चाकू से हमला किया। रुपेश ब्याज का धंधा करता है। उससे मेरे भाई का लेनदेन था। आरोपी आसपास के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर लेकर फरार हो गए। रुपेश के खिलाफ पहले से थाने में अपराध दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना रूपेश कहार के ऑफिस में हुई। प्रारंभिक जांच में संपत्ति के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद सामने आया है। हमलावर घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। ये खबर भी पढ़ें – बैतूल के शाहपुर में चली गोली, एक घायल भोपाल रेफर बैतूल के शाहपुर में शनिवार को पैसों के लेनदेन को लेकर गोली चल गई, जिसमें राजेश विश्वकर्मा नाम का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर के पार हो गयी। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *